फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Separate Electricity Grid Made Soon For Kathua Industrial Area

Kathua News: जिले के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से बनेगा बिजली ग्रिड

विज्ञापन
Separate Electricity Grid Made Soon For Kathua Industrial Area
भागथली में नए रिसीविंग स्टेशन का जायजा लेते जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक। संवाद
-टीबीसीबी मोड पर भागथली में तैयार होगा बिजली ग्रिड, 10 एमवीए का रिसीविंग स्टेशन शुरू
विज्ञापन

-भागथली में पांच इकाईयों को मिली बिजली, रिसीविंग स्टेश पर आई नौ करोड़ की लागत

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले में सबसे बड़े स्तर की इकाईयों का मुख्य केंद्र बने भागथली में पांच इकाईयों को बिजली उपलब्ध हो गई है। उधर, सरकार टैरिफ बेस्ड कांपिटिटिव बिडिंग मोड पर भागथली में एक अलग बिजली ग्रिड तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।
यह प्रक्रिया क्षेत्र में बिजली की भारी मांग, बिजली ढांचे की वर्तमान कम क्षमता और कठुआ ग्रिड से उपलब्धता को देखते हुए किया जा रहा है। शुक्रवार को कठुआ पहुंचे जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक यासीन चौधरी ने 10 एमवीए के रिसीविंग स्टेशन का भागथली में उद्घाटन किया। कठुआ ग्रिड से इस रिसीविंग स्टेशन को बिजली सप्लाई की जा रही है। यह रिसीविंग स्टेशन पांच बड़ी औद्योगिक इकाईयों को बिजली उपलब्ध करवाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि भागथली नया और सबसे तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र है। इसमें वर्तमान में पांच इकाईयां काम कर रही हैं। और आने वाले दिनों में कई और इकाईयां यहां उत्पादन शुरू करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 35 एमवीए लोड को इकाईयों के लिए मंजूरी दी गई है। लेकिन आने आने दिनों में टैरिफ बेस्ड कांपिटिटिव बिडिंग मोड पर यहां एक ग्रिड होगा जो ट्रांसमीशन कारपोरेशन तैयार करेगी। औद्योगिक इकाईयों के लिए प्रदेश में बिजली की उपलब्धता पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आवदेन आ रहे हैं उन्हें बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुत तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है। जिसके मुकाबले एसटीडी और ट्रांसमीशन स्तर पर क्षमता बढ़ाने को लेकर औद्योगिक विनाग के साथ बैठकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में घरेलू उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि जम्मू और कई शहरों में जहां स्मार्ट मीटरिंग हो गई है, वहां-वहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया पूरी होगी और नुकसान कम होंगे वहां विभाग आपूर्ति चौबीस घंटे उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed