{"_id":"604d1dc78ebc3e591c368b43","slug":"seminar-kathua-news-jmu231245795","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का हर किसी को करना चाहिए पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का हर किसी को करना चाहिए पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधित अहम जानकारी दी। इस मौके पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, सरपंच प्रदीप कुमार और अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
सेमीनार के दौरान कहा कि हर किसी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। क्योंकि एक की गलती के कारण दूसरे को भी खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इसलिए हर किसी को इनका पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से समय-समय पर सेमीनार आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की कि वह पूरे रामकोट के लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत करवाएं, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के करण कुमार ने पहला, सिमरन राठौर ने दूसरा और मंजू देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।