फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   seminar

दो दिन समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, देंगे सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
seminar
कठुआ/बसोहली। जिले में 19 और 20 अक्तूबर को होने जा रहे मेरा शहर, मेरी शान कार्यक्रम की नगर कमेटी ने तैयारियां लगभग पूरी कर लीं हैं। शहर के महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार से होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में कमिश्नर सेक्रेटरी तलत परवेज रोहेला विशेष तौर से शहर में विकास की संभावनाओं को और समस्याओं को जानने पहुंचेंगे। सुबह 11:00 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभाग के माध्यम से लोगों की दी जाने वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीसी ओम प्रकाश भगत जिला पुलिस, अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर सेक्रेटरी लोगों की समस्याएं सुनेंगे के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा शहीदी चौक और कालीबाड़ी में बनाए गए सुलभ शौचालय कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। मुखर्जी चौक में शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी पार्षद अधिकारी शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे ताकि शहर के विकास पर चर्चा हो सके। इस दौरान सामाजिक दूरी के साथ कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार नगर परिषद कठुआ में इस कार्यक्रम के अंतगर्त महिला डिग्री कॉलेज में आयोजन होगा। जिसमें बैठकों के साथ साथ स्टाल भी लगाए जाएंगे। नगर कमेटी हीरानगर में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम कमेटी हॉल हीरानगर में होगा। नगर कमेटी लखनपुर के लिए यह आयोजन सरकारी हाई स्कूल लखनपुर और बसोहली का कार्यक्रम टाउन हॉल बसोहली, बिलावर नगर कमेटी का कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बिलावर और नगरी परोल नगर कमेटी में आयोजन वार्ड आठ स्थित सामुदायिक भवन में होगा।
विज्ञापन

--------------------
बसोहली के टाउन हॉल में करवाई सेनिटाइजेशन
बसोहली नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने टाउन हॉल में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और सेनिटाइजेशन करवाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एडीसी ने बैठक कर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। कार्यक्रम में विजिटिंग ऑफिसर जम्मू-कश्मीर स्पेशल ट्रिब्यूनल जम्मू की अधिकारी अनुराधा रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी और लोगों की समस्याएं सुनने के साथ विकास कार्यों जायजा लेंगी, सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही नवनिर्मित गलियों और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया जाएगा। पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ अन्य इंतजाम करने के निर्देश
बसोहली के एडीसी तिलकराज थापा ने खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी को कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने और हर आने-जाने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग करने के निर्देश दिए हैं। एसडीपीओ को सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर नायब तहसीलदार दीवानचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जल शक्ति विभाग को पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को बिजली और अन्य विभागों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसका विजिटिंग अधिकारी निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed