{"_id":"66bd29c8deb8204b37043df4","slug":"security-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-112252-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुरक्षा बंदोबस्त कड़े, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुरक्षा बंदोबस्त कड़े, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। जम्मू संभाग में बढ़ रही आतंकी वारदातों और घुसपैठ की सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे इनपुट के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंतरराज्यीय सीमा से लगते कठुआ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के हाईवे और लिंक मार्गों पर निगरानी कड़ी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, महत्वपूर्ण सड़कों और दरियाई नालों के मार्ग पर नाकेबंदी की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए औचक जांच के जरिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।
अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हाल में आतंकी माॅड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचित करें। इसी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल से लेकर सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाकर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के इन इंतजामों को बुधवार से ही अंतरराज्यीय सीमा और अंतर जनपदीय सीमा पर सक्रिय कर दिया गया है। वाहनों की औचक जांच का सिलसिला तो पहले से ही तेज कर दिया था। भारत पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में इस बार खास नजर रहेगी। दरियाई मार्गों पर भी पुलिस की गश्त से लेकर हाईवे पेट्रोलिंग पर जोर है। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर भी वाहनों को रोककर पुलिस औचक जांच कर रही है। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले तमाम रूट पर नाकेबंदी कर आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। उधर, जिले में महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
टांगरी पैलेस और नगरी अड्डे के रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी
यातायात व्यवस्था के संबंध में डीटीआई रत्न सिंह राणा ने बताया कि यातायात को बेहतर बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इनमें विभिन्न नाकों पर वाहनों की कड़ी जांच की व्यवस्था के साथ ही समारोह स्थल के आसपास व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वीरवार की सुबह से टांगरी पैलेस व नगरी अड्डा के रास्ते आने वाले वाहनों को समारोह के दौरान प्रतिबंधित रखा जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसे आम यातायात के लिए खोला जाएगा। अन्य रूटों पर पूर्व की भांति ही वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि समारोह में भाग लेने वाले लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग को लेकर महिला डिग्री कॉलेज, गुज्जर हॉस्टल और सब्जी मंडी को चिन्हित किया गया है।