फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Military officials inspect security arrangements in Hiranagar sector

सैन्य अधिकारियों ने हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Wed, 24 Jun 2020 06:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Military officials inspect security arrangements in Hiranagar sector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

चीन के साथ तनाव बढ़ने और पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ाने के लिए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर कोशिशों के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। मंगलवार को सेना की 9 कोर के कमांडर सहित सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की लगातार बढ़ रही हिमाकत को देखते हुए आईबी पर सुरक्षा घेरे को और कड़ा किया जा सकता है और आने वाले दिनों में अतिरिक्त सुरक्षाबलो की भी तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही हथियारों की खेप लेकर जम्मू-कश्मीर दाखिल हुए एक ड्रोन को बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में गिराया था। जिसके बाद से ही लगातार सुरक्षा एजेंसियों और बलों के उच्च अधिकारियों के दौरे आईबी पर जारी हैं।

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं उड़ी सेक्टर में हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बिना फटे रह गए मोर्टार शेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के करीब भारतीय सेना की डट और टेलरी पोस्ट को निशाना बनाया। आधा घंटा मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed