{"_id":"6635523613f1befc350eb7da","slug":"search-opration-kathua-news-c-201-1-knt1007-109271-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ढग्गर में चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ढग्गर में चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के ढग्गर क्षेत्र में सोमवार को आतंकी देखे जाने के बाद शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
चौथे दिन चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। जिले के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के आला अधिकारी भी इस पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। ड्रोन और चॉपर से लगातार पूरे पहाड़ी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। हालांकि, सोमवार को ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने इन चार दिनों में ढग्गर क्षेत्र में आते सरथल और मंडी धार तक का चप्पा-चप्पा खंगाला है। इस दौरान आतंकियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रोन से दुर्गम इलाकों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आतंकियों के इस ग्रुप में तीन लोग शामिल थे और उन्होंने रिंड में एक भेड़पालक को बंधक बनाया और सोमवार सुबह नौ से शाम सात बजे तक वहीं रहे। इस दौरान उन्होंने एक भेड़ को उठाया और चलते बने। इसके बदले उन्होंने भेड़पालक को कुछ रुपये भी दिए थे।