{"_id":"60da1c668ebc3ecccd68816d","slug":"search-operation-kathua-news-jmu2383363100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहार खड्ड के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहार खड्ड के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/बसोहली। पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधि देखे जाने की सूचनाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नजर आ रही हैं। रविवार रात जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे सहार खड्ड के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने नर्सरी और सहार खड्ड के इलाके को खंगाला। देर रात तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
उधर, बसोहली में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की गहराई से जांच कर रही है। यहां तक कि वाहनों में मौजूद सामान को भी जांच जा रहा है। बसोहली के निकटवर्ती और बनी-कठुआ के वैकल्पिक लिंक मार्ग पर स्थित घगरोड के इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से पेट्रोलिंग की गई। पुलिस ने घगरोड, मदराखी, पलाही, जंदरोटा की ओर अन्य इलाकों को खंगाला। लगभग तीन घंटे तक यह अभियान जारी रहा।
ज्ञात रहे कि दो दिन पूर्व रंजीत सागर झील से सटे डोमार इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने के बाद लखनपुर पुलिस और सेना की ओर से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया था। जम्मू तकनीकी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले और कालूचक सैन्य स्टेशन पर देर रात ड्रोन हमले के प्रयास के बाद सुरक्षा एजेंसियां कोई कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ भी कड़ी निगरानी कर रही है।