फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Satsang Organised in Krishna Colony of Kathua

सत्संग में वो शक्ति है जो जीवन को बदल देती है : राम स्वरूप

विज्ञापन
Satsang Organised in Krishna Colony of Kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर से सटे लोगेट गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथाव्यास राम स्वरूप महाराज के प्रवचनों का आनंद प्राप्त कर रहे हैं। कथा के तीसरे दिन उन्होंने कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंग सुनाए।
उन्होंने कहा कि इस धरा पर प्रभु की ओर से द्वारा रची गई सभी लीलाएं मानवता को कुछ संदेश देती हैं। हमें भगवान की इन लीलाओं का गहन अध्ययन करने की जरूरत है। प्रवचनों के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर की आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आग्रह करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। उन्होंने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed