फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Salman Khan Salman's life changed the meaning of Kathua

सलमान खान ने बदल दी कठुआ के सलमान की जिंदगी के मायने

Sun, 27 Dec 2015 01:33 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Salman's life changed the meaning of Kathua

यूं तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के देश और दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं लेकिन कठुआ में एक दिवाना ऐसा भी है जिसकी जिंदगी के मायने सिर्फ सलमान खान से जुड़ते हैं।

विज्ञापन


चेहरा कुछ हद तक सलमान खान से मिलता है तो दोस्तों ने सलमान बुलाना शुरू कर दिया और अब सारा शहर सलमान के नाम से ही उसे जानता है। इतना ही नहीं सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया से शुरू हुआ दिवानगी का यह आलम आज पूरे शबाब पर है।
विज्ञापन


हर साल 27 दिसंबर को सलमान का यह फैन बाकायदा उनका जन्मदिन भी मनाता है और दूसरों को अच्छाई की राह पर चलने का संदेश भी देता है। 16 साल पहले शुरू हुआ यह कारवां आज इस हद तक पहुंच चुका है कि कठुआ का सलमान जहां रात दिन की मेहनत से कमाए रुपयों को जमा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे साल की मेहनत को सलमान खान की लंबी उम्र की दुआ के लिए लगाने जा रहा है। जिंदगी की अनूठी राह पर निकले कठुआ के वार्ड चार निवासी पवन कुमार की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रही लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। जिंदगी के बीच सफर में माता पिता के आकस्मिक निधन के बाद सलमान पर जहां जिम्मेदारियों का बोझ आया वहीं घर खर्च चलाना भी मुश्किल होने लगा।

यही नहीं वर्ष 2007 में एक सड़क हादसे में पवन कुमार की टांग में भी गंभीर चोट आई। इलाज के साथ साथ पवन को अपने पांव पर फिर उठने के लिए दिन रात एक करना पड़ा लेकिन उसने हार नहीं मानी।

सलमान के लिए पवन ने इस बार का जो जागरण आयोजन करने की तैयारी की है, उसमें तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसमें पंजाब के मशहूर गायकों से लेकर कठुआ के स्थानीय गायक भी भगवान से सलमान की सलामती की दुआ मांगेंगे।

पिछले साल एक दिन के लिए युवाओं को सब कुछ दिया था मुफ्त
एक छोटे से टी स्टाल से अब रेस्त्रां तक पहुंचे पवन ने पिछले साल भी सलमान का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। नेकी की राह पर चलने का संदेश देते हुए पवन यानि की कठुआ के सलमान ने एक दिन के लिए युवाओं को रेस्त्रां की सेवाओं को पूरी तरह से निशुल्क कर दिया था।

पवन ने बताया कि शुरूआती दौर में सलमान के जन्मदिन पर अपनी हैसियत के हिसाब से दोस्तों को चाय पिलाकर या फिर केक काटकर जन्मदिन मनाने की शुरूआत की थी जो सलमान की प्रेरणा से बढ़ती जा रही है।


सलमान की तरह नहीं की शादी
कठुआ के सलमान पवन कुमार ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की तरह शादी नहीं की है। उनका कहना है कि सलमान की ही तरह वो भी जिंदगी को जीना चाहते हैं।

नहीं पूरा हो सका अपने चहेते अभिनेता से मिलने का सपना
पवन कुमार का सपना सलमान खान से मिलने का है। 16 साल से अभी तक न मिलने का उसे गम है। लेकिन पवन को आस है कि सलमान से मुलाकात का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed