{"_id":"6840a34784426ed0e60e93bf","slug":"saccha-devsthan-in-bilawar-kathua-jammu-kathua-news-c-201-1-knt1008-120747-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वार्षिक भंडारे में लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वार्षिक भंडारे में लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण
Thu, 05 Jun 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
नगर कमेटी बिलावर के वार्ड तीन में सच्चा देवस्थान पर आयोजित वार्षिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड तीन में स्थित सच्चा देवस्थान पर बुधवार को वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। सुबह छह बजे सबसे पहले सच्चा देव को स्नान करवाने के बाद सच्चा देव की आराधना की गई।
भक्तों ने भजन संकीर्तन का आयोजन भी किया। दोपहर एक बजे सबसे पहले सच्चा देव को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था।
कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सच्चा देव का गुणगान किया। दिलबाग सिंह, सतपाल सिंह, गिरधारी लाल, अशोक सिंह और जयवर्धन के मुताबिक लोगों की आस्था है कि सच्चा देव कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से उनकी रक्षा करते हैं। इसलिए कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गुटकार बिरादरी की मेल 10 जून को गांव गुड़ा जगीर में
ज्यौड़ियां। गुटकार बिरादरी की मेल 10 जून को गांव गुड़ा जगीर (सौहल) में देव स्थान बुआ दाती में आयोजित की जा रही है। गुटकार बिरादरी के प्रधान संसार चंद ने बताया कि बिरादरी के लोगों की तरफ से अर्धवार्षिक मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। मेल के कार्यक्रम में सुबह हवन और पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू होगा। उसके बाद बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के प्रधान संसार चंद ने बिरादरी के सभी लोगों से मेल में पहुंचने की अपील की है।
देवा चिब बिरादरी की मेल नाै जुलाई को
ज्यौड़ियां। देवा चिब बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल बाबा जसदेव मंदिर रायपुर सतवारी में नौ जुलाई को मनाई जाएगी। प्रधान सौदागर सिंह चिब एवं समस्त मंदिर कमेटी ने बिरादरी के सदस्यों से अपील की कि वे इस अवसर पर पहुंचें और बाबा जी का आशीर्वाद लें। प्रधान ने बताया कि हवन सुबह 8:30 बजे, बाबाजी को भोग 12:30 बजे, लंगर एवं प्रसाद वितरण एक बजे होगा। जात्रा रात नाै बजे शुरू होगी।