फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: बर्फबारी और बारिश से बनी की सड़कें बंद, आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
road news
कठुआ। बारिश के कारण सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शुक्रवार को शहर में दिन भर रुक-रुककर हुई बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से देर रात तक चली सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। इसके अलावा, बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को खूब सताया। इस दौरान बनी के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई, जबकि निम्न पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। इससे बनी-भंडार, बनी-भद्रवाह, बनी-सरथल सड़क खोलने का चल रहा काम भी प्रभावित हुआ। दिन में कई बार हुई बिजली कटौती से लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। इसके अलावा, बनी-ढग्गर रोड पर बरसात से बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बरसात के बाद बने गड्ढों में फंसे वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। उधर एसडीएम बनी गयास-उल-हक ने बताया कि बारिश के बाद सड़कें खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

दिन में कई बार गुल हुई बिजली
बता दें कि बरसात के साथ सुबह ठंडी तेज हवाएं चलीं। इससे जहां एक तरफ मौसम में ठंडक घुल गई तो दूसरी तरफ बिजली गुल रही। दिन में कई बार बिजली की अघोषित कटौती जारी रही। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए और जलापूर्ति में भी बाधा आई। बिजली नहीं होने से गृहिणियों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। पटेल नगर निवासी मदन लाल ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। परीक्षाओं के दिन नजदीक हैं और बिजली कटौती के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

छह मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि छह मार्च तक मौसम बिगड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन मार्च तक मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को अधिकांश स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान मैदानों में भारी बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होगी। उसके बाद छह मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed