{"_id":"62990fbd24fba35a346d39f3","slug":"road-construction-work-should-be-completed-soon-kathua-news-jmu261099533","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। मलाड पंचायत में लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों ने ब्लॉक चेयरमैन को अवगत कराया कि कई वर्ष पूर्व शुरू की गई कटली से देहरी गला सड़क निर्माण का काम बड़ी धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने जल्द सड़क का काम पूरा करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर मलाड पंचायत के प्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माण होने वाली कारखाना से मडून सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। अन्य कई पंचायत से आए लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या के बारे में ब्लॉक चेयरमैन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि कई इलाकों में लो वोल्टेज के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इलाके में लगाए गए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की। मलाड और आसपास की पंचायतों के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने इलाके में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर पहाड़ी इलाकों के स्कूलों में स्टाफ की कमी के बारे में भी चेयरमैन को लोगों ने अवगत कराया। ब्लॉक चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। बैठक में बीडीओ डॉक्टर जावेद इकबाल, मलाड पंचायत के सरपंच अब्दुल गनी, कई पंचायतों के प्रतिनिधि और कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।