फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road Accident

टिप्परों की तेज रफ्तार से सता रहा हादसे का डर

विज्ञापन
Road Accident
हीरानगर। चड़वाल से कोटपुन्नू सड़क पर टिप्परों की आवाजाही का समय तय करने की मांग फिर से उठने लगी है।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले दिन में तेज रफ्तार में चलने वाले टिप्परों की आवाजाही बंद करने की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक इनकी आवाजाही का समय तय किया। लेकिन, अब फिर से इस मार्ग पर दिन में भी तेज रफ्तार में टिप्पर दौड़ना शुरू हो गए हैं।
कोटपुन्नू के सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि इस रोड पर चलने वाले टिप्पर नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार में चलते हैं। जिससे हर वक्त हादसा होने का डर बना रहता है। पहले भी इनकी तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं, और कई लोग जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब फिर से इन्होंने दिन में चलना शुरू कर दिया है। इनका तेज रफ्तार में चलना किसी के लिए खतरे से खाली नहीं है। बेहतर होगा कि इस रूट पर इनकी आवाजाही के लिए फिर से समय तय किया जाए। सरपंच राकेश चौधरी ने भी मांग की कि इनकी आवाजाही के लिए रात का समय तय किया जाए। ताकि, दिन में इनकी तेज रफ्तार के कारण कोई बड़ा हादसा होने की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed