{"_id":"65c7f129c447d9ebdc0cb614","slug":"road-accident-death-kathua-news-c-201-1-knt1007-106937-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ के उद्योगपति की सड़क हादसे में मौत, मार्च में थी बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ के उद्योगपति की सड़क हादसे में मौत, मार्च में थी बेटी की शादी
विज्ञापन
-घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/अमृतसर। अमृतसर में शुक्रवार को बटाला रोड पर हुए सड़क हादसे में जख्मी कठुआ के उद्योगपति देवेंद्र वर्मा की शनिवार को फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। कठुआ के उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके साथ कार चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे। गंभीर हालत में जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान देवेंद्र वर्मा ने दम तोड़ दिया। मार्च में वर्मा की बेटी शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिल्ला के उपनाम से लोगों में लोकप्रिय देवेंद्र वर्मा कठुआ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। मूलरूप से कठुआ के शहीदी चौक निवासी वर्मा ने जीवन में काफी संघर्ष किया। मौजूदा समय में वह तीन बड़ी औद्योगिक इकाइयों के मालिक थे। व्यवसायिक क्षेत्र में उन्होंने जिस तरह से तरक्की की उसी तरह से उन्होंने सामाजिक दायित्व को बाखूबी निभाया। इस कारण वह आम लोगों में लोकप्रिय होते चले गए। जिले में चाहे युवाओं को दिशा देने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो या धार्मिक व सामाजिक आयोजन, वह उसमें योगदान देने से पीछे नहीं रहते थे।
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कठुआ के प्रसिद्ध डॉ. हरदेव गुप्ता ने उनकी मौत को परिवार की नहीं कठुआ की क्षति बताते हुए कहा कि आज कठुआ ने एक हीरा खो दिया है। क्योंकि देवेंद्र वर्मा एक व्यवसायी ही नहीं, एक ऐसा व्यक्तित्व थे जो हर मंच पर कठुआ की आवाज बनते थे।
विज्ञापन
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
शहर के ड्रीमलैंड पार्क स्थित श्मशानघाट में होने वाले उनके अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह, निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो शक्ति कुमार पाठक, एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल के अलावा जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आम लोग शामिल रहे। सभी ने नम आंखों से वर्मा को अंतिम विदाई दी।