फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   river news

Kathua News: भीनी दरिया पर पुल न बनने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
river news
बिलावर। दियौता पंचायत के लोगों का गुस्सा भीनी दरिया पर पुल न बनने को लेकर सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड 3 में कई लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया के वे पिछले कई वर्षों से भीनी दरिया पर बराटल के पास पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी कई वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया। लोगों ने कहा कि पुल बनाने की मांग को लेकर उपराज्यपाल से भी कई बार इलाके के लोगों का शिष्टमंडल मिला था लेकिन आश्वासनों के सिवा आज तक कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद अक्सर भीनी दरिया का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे दियौता गांव और आसपास से सटे अन्य ग्रामीण इलाकों की 5000 से अधिक आबादी का संपर्क अन्य इलाके से टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 6 महीने पूर्व उनके गांव के एक 26 वर्ष युवक की भीनी दरिया में आई बाढ़ के कारण मौत हो गई थी, जो कई महीनों बाद दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आने से आज तक इलाके के कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग को आज तक पूरा नहीं किया, जिसके चलते आने वाले लोकसभा चुनावों में पंचायत के लोग किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेंगे और वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदर्शनकारी देशराज, होशियार सिंह, प्रेम शर्मा, देवराज और गांव के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed