फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ristriction in lakhnanpur

लखनपुर कॉरिडोर में एक बार फिर सख्ती की तैयारी

विज्ञापन
ristriction in lakhnanpur
जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में सख्त पाबंदियाें के लिए फिर से तैयारी शुरू हो गई है। लखनपुर कॉरिडोर पर लॉकडाउन का एक साल पूरा हो गया है। केंद्र की ओर से ताजा एसओपी जारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन सख्त व्यवस्थाएं करने की तैयारी में जुट गया है। पुलिस ने अतिरिक्त टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

लखनपुर कॉरिडोर पिछले 365 दिन से लगातार कंटेनमेंट जोन श्रेणी में रखा गया है। पांच सौ मीटर दायरे में सबसे ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। अब लखनपुर कॉरिडोर पर पुलिस के अतिरिक्त टेंट बीते साल की तरह लगाए जा रहे हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को चेतावनी दी जा रही है। उधर, प्रदेश को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले मार्गों पर भी पुलिस की ओर सख्ती बढ़ाई जा रही है। आने जाने वाले लोगों को भी रोका जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी के तहत की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। व्यवस्था को समय-समय पर जांचा और बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी वाहन चालकों की भी रैंडम जांच
लखनपुर में सेल्फ डिकलरेशन फार्म भरकर आवाजाही कर रहे निजी वाहन चालकों को अब रैंडम जांच से गुजरना होगा। लखनपुर कॉरिडोर पर तैनात एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कॉरिडोर से गुजरने वाले यात्री वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। निजी वाहनों को भी रैंडम जांच के दायरे में लाया जा रहा है। लखनपुर में पुलिस की ओर से पिछले साल लगाए गए नाकों और बंकरों को भी दुरुस्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग भी आरटीपीसीआर जांच को बढ़ाने में जुट गया है। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed