फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rising Star Baggan's team entered the next round by defeating Ramkot

रामकोट को हराकर राइजिंग स्टार बग्गन की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

विज्ञापन
Rising Star Baggan's team entered the next round by defeating Ramkot
बिलावर। नाज खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में राइजिंग स्टार बग्गन की टीम ने रामकोट की टीम को 2 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतने के बाद राइजिंग स्टार की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रामकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौवें ओवर में 82 रन बनाकर सिमट गई। रामकोट के बल्लेबाज विनय ने 22 रनों का योगदान दिया, वहीं राइजिंग स्टार के गेंदबाज बिक्कू और राकेश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार बग्गन की टीम ने नौवें ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा करके दो विकेटों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। रामकोट के गेंदबाज चेतन और वालिया ने दो-दो विकेट हासिल किए । मैच में ताबड़तोड़ 20 रनों के योगदान के लिए राइजिंग स्टार बग्गन के खिलाड़ी चेतन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed