{"_id":"576ed6d04f1c1bc179b47da2","slug":"rinku-beat-by-pinda-in-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी माली में पंजाब के पिंदा ने रिंकू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी माली में पंजाब के पिंदा ने रिंकू को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगेड़ मैदान में आयोजित वार्षिक दंगल में सबसे बड़ी माली की कुश्ती में पंजाब के पिंदा पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिंकू को हराया। दोनों पहलवानों को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। दंगल में करीब सौ कुश्तियां लड़ी गईं।
विज्ञापन
दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू के पहलवानों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार विश्वजीत सिंह भडवाल और सरपंच वीरेंद्र सिंह ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। नगर के पीर बाबा के अखाड़े में भी वार्षिक दंगल हुआ। इसमें स्थानीय युवाओं ने दांव आजमाए। यह दंगल भी काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीर बाबा के अखाड़े में हर साल दंगल आयोजित किया जाता है। इसमें इलाके के युवा और बच्चे भाग लेते हैं। पीर बाबा के दरबार में महिलाएं गेहूं और देसी घी से बनी चुरी का भोग लगाती हैं। साथ ही यहां झंडे चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
अमृतसर के मेजर पहलवान ने जीता दंगलः बसोहली कसबे के बारला चौगान में आयोजित छिंज मेले में हुए दंगल में पहलवानों ने खूब जोरआजमाइश की। दंगल में रियासत समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मेले के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रेमलाल थे।
दंगल में बड़ी माली के लिए चंडीगढ़ के बलजीत सिंह और डेरा बाबा नानक अमृतसर के मेजर पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। यह कुश्ती आधा घंटा तक चली। इसमें मेजर पहलवान ने जीत हासिल की। छोटी माली के लिए हरियाणा के जयमल और जालंधर के सैफ अली के बीच टक्कर हुई। इसमें सैफ अली ने जयमल को पटकनी दे दी।
मुख्य अतिथि ने विजेता पहलवानों को नकद इनाम दिया। इस मौके पर दंगल कमेटी के सुभाष चंद, राहुल बसोत्रा, अनु बसोत्रा आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दंगल में सौ से अधिक पहलवानोें ने हिस्सा लिया। पहलवानों के बीच दो लाख रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई।