फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ride a bicycle for the betterment of health and environment

स्वास्थ्य और पर्यावरण की बेहतरी के लिए साइकिल चलाएं

विज्ञापन
Ride a bicycle for the betterment of health and environment
कठुआ। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले साइकिल फॉर चेंज क्लब की ओर से दूसरी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के आंबेडकर ब्रिज के पास पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी अमित सिंह अंदोत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए क्लब की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य और पर्यावरण की बेहतरी के लिए साइकिल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कठुआ प्रशासन से शहर में सड़कों पर साइकिल लेन बनाने की मांग की। ताकि साइकिल चालक सवारी करते समय सुरक्षित महसूस करें। वहीं मुख्य अतिथि ने क्लब की सराहना की। उन्होंने आम लोगों को अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य समाज में साइकिलिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए क्लब में शामिल होने वाले बच्चों के बीच मुफ्त साइकिलिंग टीशर्ट वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में शहर के आम लोगों के बीच साइकिलिंग की प्रवित्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल राइड आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों साइकिल चालकों ने भाग लेकर आंबेडकर पुल से पारलीवंड, जराई चौक, मुखर्जी चौक, कॉलेज रोड, शहीदी चौक से होते हुए शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक तक साइकिल चलाई। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राहुल शर्मा, मनिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, नरिंदर रैना, दीप शर्मा, अरुण सलोत्रा, विशाल, पुनीत, रोहित, भारत, शुभम, विजय भारत, सुमित, एस एस डडवाल परीक्षित, स्वास्तिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed