फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ricky Evelan, Nagari Eleven and Janglot Eleven won the matches.

Kathua News: ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़

Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ricky Evelan, Nagari Eleven and Janglot Eleven won the matches.
रामकोट के चौगान मैदान में ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। रामकोट के चौगान मैदान में ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेला स्थल पर अलग-अलग प्रदेशों से आए व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में दुकानें सजाई हुई थी।

इस वर्ष यह मेला 19 और 20 जून को दो दिन के लिए चला, जिसके लिए स्थानीय लोगों में इस वर्ष काफी उत्साह देखा गया। मेला स्थल पर तंबुओं का शहर सजा हुआ था, जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। इसके साथ मेले में खाने-पीने की दुकानों की बात करें तो हर वर्ष की तरह दूरदराज से आए दुकानदारों ने पकौड़े और जलेबियों की दुकानों को खूब सजाया हुआ था और मेले में पहुंचे लोगों ने भी पकौड़े और जलेबियों का खूब आनंद लिया। मेला परिसर में लोगों की चहल-पहल शाम 8 बजे तक चलती रही, जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचकर झूलों के साथ विभिन्न प्रकार के खेलों और खाने पीने की चीजों का आनंद लेते दिखे। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सतीश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर आर्ट कल्चर अकादमी की ओर से आईं हुई पांच टीमों ने प्रदर्शनी देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed