फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Reward

शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक आई डी सोनी हुए सम्मानित

विज्ञापन
Reward
शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक आई डी सोनी को सम्मनित करते भड्डू वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के भड्डू गांव में शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक आई डी सोनी को स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। अपने पैतृक गांव में पहुंचे आई डी सोनी की उपलब्धियों के बारे में कई लोगों ने विचार प्रकट किए, और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहे आई डी सोनी की जीवनी पर भी कई लोगों ने प्रकाश डाला। गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में आई डी सोनी ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि मेहनत करने से ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने उनकी उपलब्धियों के लिए शॉल भेंट की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया, गांव के पूर्व सरपंच सुदेश कुमार सपोलिया, पूर्व सरपंच निरंतर शर्मा, शंभू दत्त सपोलिया, टेकचंद शर्मा, उमा दत्त मन्हास, रामा नाटक क्लब के प्रधान यश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि भड्डू गांव के निवासी 93 वर्षीय आई डी सोनी ने कई किताबों का विमोचन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed