{"_id":"db83443e0b97e3ee2c532f8bc5e7a03a","slug":"return-to-school-in-relief-camps-mdhin-and-three-days-off-school-hiranagr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत शिविरों में बदले स्कूल, मढ़ीन और हीरानगर के स्कूल तीन दिनों तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत शिविरों में बदले स्कूल, मढ़ीन और हीरानगर के स्कूल तीन दिनों तक बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 09 Oct 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक द्वारा गोेलाबारी का जवाब देने के लिए बीएसएफ द्वारा शुरू की गई कार्रवाई को देखते हुए जिला उपायुक्त ने सरकारी और निजी स्कूलों को अगले तीन दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
हीरानगर और मढ़ीन जोन के सभी स्कूल बंद रहेंगे बाकी अन्य स्कूलों में सामान्य कार्य चलेगा। इसके साथ ही इन दोनों जोन के जिन स्कूलों में राहत शिविर बनाए गए हैं वहीं स्कूल खुले रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह जिला उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के नाम पर आदेश जारी कर दिया। आदेश की जानकारी देते हुए सीईओ टीआर मंगोेत्रा ने बताया कि मढ़ीन और हीरानगर जोन के सभी स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेेंगे। यानी अब अगला कार्य दिवस शनिवार को होगा।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों के साथ स्टाफ सदस्यों को भी न आने के लिए कहा है। जिला के अन्य सभी स्कूलों में कार्य सामान्य चलता रहेगा और कक्षाएं भी चलेंगी। लेकिन दोनों जोन के वो सभी स्कूल खुले रहेंगे जहां पर राहत शिविर बनाया गया है।
इन स्कूलों के स्टाफ को भी शिविर के प्रभारी के साथ जुडे़ रहने की हिदायत है। ताकि समय पर लोगों को सुविधा मुहैया करवाई जा सके। गौरतलब है कि लोगों को शिफ्ट करने के साथ ही स्कूलों में राहत सामग्री भी भिजवा दी गई है।