फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Retired BSF commandant's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सेवानिवृत्त बीएसएफ कमांडेंट का शव

Wed, 30 Dec 2015 01:45 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Retired BSF commandant's body was found in suspicious circumstances

शहर के वार्ड पांच में संदिग्ध परिस्थितियों में सेवानिवृत्त बीएसएफ कमांडेंट का शव उसके घर पर मिला। शव मिलने से वार्ड के साथ साथ पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शव का दोपहर को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को वार्ड पांच में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने घर पर जाकर जांच शुरू की। मृतक व्यक्ति की पहचान लगभग जयदेव सिंह अंडोत्रा (70) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया गया है कि जयदेव रात को अपने घर पर अकेले ही थे और सुबह जब किसी ने भी दरवाज नहीं खोला तो स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच में पाया गया है कि उसके कमरे में एक डबल बैरल गन मिली है और उससे फायर भी हुआ है।

शव की ठोड़ी पर गोली चलने के निशान भी हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। बरहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


वहीं सुबह की जांच के बाद शव को जिला अस्पातल ले जाया गया। जहां पर दोपहर के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अभी जांच में जुटी है और जयदेव के नौकर और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी का देहांत कुछ महीने पहले ही हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed