फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Result

12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर तीन बच्चों को सरपंच और पंचों ने किया घर जाकर सम्मानित

विज्ञापन
Result
महानपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर के बच्चों के 12वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर सरपंचों और पंचों ने घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। सरपंचों का ऐसा करने का उद्देश्य बाकी बच्चों को प्रेरित करना था।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता, नौशेरा सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच शेर सिंह सहित पंचों ने हायर सेकेंडरी स्कूल की विद्यार्थी ईशा वर्मा पुत्री जनकराज निवासी नौशेरा को 12वीं कक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इन परीक्षाओं में ईशा ने पांचवां स्थान पाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोनिका शर्मा (96 प्रतिशत) पुत्री जीवनलाल निवासी महानपुर, अनुराग गुप्ता (94.5 प्रतिशत) पुत्र राहुल गुप्ता निवासी महानपुर, आरची गुप्ता (94.5 प्रतिशत) निवासी महानपुर और मानिक शर्मा (97 प्रतिशत) निवासी महानपुर को 12वीं की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनके घरों में जाकर उन्हें सम्मानित किया। सरपंचों ने कहा कि इलाके के बाकी बच्चों को शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed