{"_id":"6ad132fce2c885ded40894d9","slug":"khanan-samagree-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-137528-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिना अनुमति खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिना अनुमति खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहन जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने कठुआ और चडवाल क्षेत्र से चार वाहन जब्त किए हैं। इनमें तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस ने सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 14 अक्तूबर को थाना कठुआ की टीमों ने गश्त के दौरान नगरी, घाटी और कठुआ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। इनमें डंपर नंबर दर्ज था, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। पुलिस के मुताबिक, ये वाहन बिना वैध अनुमति और ए-फॉर्म के निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जबकि एक अन्य कार्रवाई में थाना राजबाग के अंतर्गत पुलिस चौकी चडवाल की टीम ने चडवाल क्षेत्र में खनन सामग्री के अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रहे ट्राला को जब्त कर कार्रवाई की।