फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Republic Day

Kathua News: पूर्व सरपंच कर्ण सिंह को सम्मानित करेंगे पीएम

विज्ञापन
Republic Day
कर्ण सिंह को गणतंत्र दिवस परेड में भाग  लेने के लिए रवाना करते डीसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जगतपुर पंचायत के पूर्व सरपंच कर्ण सिंह नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी पंचायत में पेयजल की समस्या का समाधान करने में अहम भूमिका निभाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

वीरवार को कर्ण सिंह को कठुआ के डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने नई दिल्ली के लिए रवाना किया। डीसी ने अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर से चुने गए लोगों में पूर्व सरपंच कर्ण सिंह का नाम शामिल होना कठुआ जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


------

जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी

कर्ण सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत के मटांडी गांव में लोगों की सबसे बड़ी समस्या पानी की उपलब्धता न होना थी। गांव के लोग दो-दो किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते थे। जल जीवन मिशन योजना के आने पर उन्होंने इसे एक अवसर माना और योजना को पूरा करवाने के लिए प्रयास किया। आज गांव के सभी घरों में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed