फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religion,kathua news

गुरुद्वारा सिंह सभा में सजाए दीवान, रागी जत्थों ने किया निहाल

विज्ञापन
religion,kathua news
कठुआ। गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। सुबह दीवान सजाए गए और रविवार से रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग डाले गए। दरबार साहिब अमृतसर के आए हजूरी रागी गुरदेव सिंह कठुआ के भाई बलजीत सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका।
विज्ञापन

प्रचारक सुरजीत सिंह ने कहा कि गुरु हरगोंबिद सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद गद्दी संभालते हुए अपने पिता की शहीदी के आदर्श को उन्होंने न केवल अपने जीवन का उद्देश्य माना, बल्कि उनके द्वारा जो महान कार्य शुरू किए गए थे उन्हें पूरा किया। गुरु हरगोबिंद सिंह जी की प्रेरणा से श्री अकाल तख्त साहिब के भी भव्य अस्तित्व का सृजन हुआ। अकाल तख्त साहिब सिख समाज के लिए ऐसी सर्वोच्च संस्था के रूप में उभरा, जिसने भविष्य में सिख शक्ति को केंद्रित किया और उसे अलग सामाजिक व ऐतिहासिक पहचान प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी सदस्यों को सम्मनित भी किया गया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने केंद्र सरकार से 1984 के बाद गिरफ्तार किए गए सिखों को आजाद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चूंकि सभी बंदी न्यायालय द्वारा दी गई सजा को पूरा कर चुके हैं, लिहाजा उन्हें अब आजाद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, सचिव मास्टर अमरजीत सिंह के अलावा धर्म प्रचार समिति के कश्मीर सिंह और हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed