फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religion,kathua news

बाबा कौड़ा के दर पर शीश नवा मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
religion,kathua news
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव में कुल देवता बाबा कौड़ा के देव स्थान पर रविवार को वार्षिक मेल करवाई गई। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह सबसे पहले ध्वजारोहण की रस्म की गई। इसके बाद पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन किया, जिसमें भक्तों आहुतियां डालीं। इसके बाद भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक चरणजीत सिंह जसरोटिया ने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर सभी को मेल की बधाई दी। जिला विकास परिषद के उप अध्यक्ष रघुनंद सिंह बबलू ने कहा कि बाबा कौड़ा के देवस्थान पर होने वाली वार्षिक मेल में जिस तरह से हर बिरादरी के लोग शामिल होकर उनका आशीष प्राप्त करते हैं, यह सुखद अनुभूति प्रदान करने वाला है, क्योंकि इससे हमारी एकता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी बिरादरियों के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में अपने बच्चों को भी लाने का आह्वान किया, ताकि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को जान सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सरपंच हरबंस सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, राजीव सिंह, विश्वजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed