फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rapidly increasing number of corona patients in the district, 17 active cases

जिला में तेजी से बढ़ रहा कोरोना मरीजों की संख्या, सक्रिय मामले 17 हुए

विज्ञापन
Rapidly increasing number of corona patients in the district, 17 active cases
लखनपुर में आने वाले व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सेंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला में कोरोना के लगातार मामलों के सामने आने का क्रम जारी है। जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक और नया मामला सामने आने के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। जबकि अब तक संक्रमित पाए गए मरीजों में कोई भी ठीक नही हुआ है। सबसे बड़ी बात यह रही है कि अभी तक जो भी मामले आ रहे थे उनमें संक्रमित का यात्रा इतिहास पाया जा रहा था। जबकि आज आया मामला सामुदायिक संक्रमण से जुड़ा है। ऐसे में अब जिला के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत बढ़ती जा रही है। क्योंकि आम लोगों में कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने के मामले आम होते जो रहे है। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले स्थानों पर इक्का दुक्का लोग ही मास्क का उपयोग करते देखे जा रहे है। वहीं यात्री वाहनों की स्थिति तो उससे भी ज्यादा खराब दिखाई देती है। छोटे रूट पर चलने वाले आटो और मिनी बसों में क्षमता से दो गुना सवारियों का देखा जाना आम हो गया है। वहीं पड़ोसी राज्य से जोड़ने वाले लिंक मार्गों से हो रहा आवागमन भी कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी कर सकता है। क्योंकि इन मार्गों पर लगाए गए नाकों पर पर्याप्त प्रबंध नही दिख रहे है।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस कुछ हद तक सतर्क है। इस के लिए पुलिस नाके लगाकर मास्क का उपयोग न करने वालों के चालान कर रही है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 145 लोगों का चालान कर 43 हजार 9 सौ रुपया जुर्माने के तौर वसूला है। लेकिन अन्य विभागों की सक्रियता न बढ़ने से कोविड नियमों का पालन न करने वालों पर कोई अंकुश नही है। आपको बता दें जिला में अब तक कोरोना संक्रमण के 9201 मामले सामने आ चुके हैं और इसके कारण 152 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरी तरह से सजग है। इसके तहत जहां भी कोविड नियमों की अवहेलना देखी जा रही है। वहां कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन इसके बावजूद लोग मास्क का उपयोग नही कर रहे हैं। क्योंकि पुलिस हर जगह हर समय मौजूद नही हो सकती है लिहाजा लोगों को कोरोना से बचना है तो उन्हें भी इसके प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed