फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ramlila

मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति बाण से किया प्रहार

विज्ञापन
ramlila
बसोहली। धार महानपुर में आयोजित रामलीला में मंगलवार को विभीषण को राज्य से निकाला जाना, कुंभकरण को नींद से जगाना और मेघनाथ ने लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाकर मूर्छित किया। इन दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रावण अपने छोटे भाई विभीषण को पैर की ठोकर मारकर लंका से बाहर निकाल देता है। इस पर विभीषण श्रीराम की शरण में आ जाते हैं। श्रीराम विभीषण से पूछते हैं कि लंका तक पहुंचने के लिए इस विशाल सागर को कैसे पार किया जाए। इसके बाद श्रीराम समुद्र देव से मार्ग मांगते हैं। जब मार्ग नहीं मिलता है तो क्रोध में आकर समुद्र को सुखाने के लिए अग्निबाण संधाते हैं। यह देख सागर देव प्रकट हो जाते हैं और श्रीराम से क्षमा याचना करते हैं। वह श्रीराम को समुद्र के जल पर सेतु बनाने का मार्ग बताते हैं।
विज्ञापन

लंका पहुंचने पर श्रीराम अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजते हैं। वहां रावण के अहंकार को देखकर अंगद ने दरबार में अपना पैर जमाकर चुनौती दे डाली कि यदि मेरा कोई पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए ही लंका से लौट जाएगी। इसके बाद रावण और श्रीराम की सेना के मध्य युद्ध होता है। रावण अपने भाई कुंभकरण को नींद से जगाने के बाद उसे रणभूमि में भेजता है। जहां कुंभकरण भी वीरगति को प्राप्त होता है। युद्ध में लक्ष्मण का मेघनाथ से सामना होता है। मेघनाथ शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed