फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ram leela night

Kathua News: रामलीला में किया भरत मिलाप का मंचन, लोगों के छलके आंसू

Wed, 09 Oct 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
ram leela night
भगवान श्री राम ने लगाया भरत को गले, रामलीला प्रांगण को पौधे लगाकर सजाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर में जारी रामलीला में सोमवार की रात को भगवान श्रीराम और भारत मिलाप के दृश्य मंचन किया गया। जब भगवान श्री राम ने अपने भाई भरत को गले से लगाया तो रामलीला देखने पहुंचे लोगों की आंखें छलक उठीं।

चित्रकूट पर भरत मिलाप की लीला का मंचन करने के लिए रामलीला प्रांगण को पौधों और डालियां आदि लगाकर चित्रकूट सा स्वरूप दिया गया। यहां मुनि वेश में भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण विराजमान होते हैं। इसी दौरान राजगुरु और माताओं के साथ भरत भगवान श्री राम को मनाने के लिए पहुंचते हैं। सबसे पहले उन्होंने पिता दशरथ के निधन की खबर सुनाई। इसके बाद भगवान श्री राम की आंखें नम हो गई। इसके बाद भरत ने भगवान श्री राम से अयोध्या वापस चलने का आग्रह किया जिसे भगवान श्री राम ने अस्वीकार कर दिया। भरत ने कहा कि उनकी राजा बनने की कोई इच्छा नहीं है और हमारे राजा आप ही हो। इसी दौरान तीनों माताओं ने भी भगवान श्री राम से अयोध्या वापस चलने का आग्रह किया लेकिन भगवान श्री राम ने पिता को दिए वचन का हवाला देते हुए अयोध्या वापस जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भरत ने प्रतिज्ञा ली के जब तक भगवान श्री राम अयोध्या वापस नहीं लौटेंगे तब तक भगवान श्री राम की चरण पादुकाओं को राजगद्दी पर बिठाकर राज्य का संचालन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण को छोड़कर सभी वापस अयोध्या नगरी की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed