फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ramleela manchan news

Kathua News: रक्षाबंधन पर हुआ हनुमान ध्वज का आरोहण, जिले भर में रामलीला मंचन की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश

विज्ञापन
ramleela manchan news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को जिले में रामलीला की तैयारियों का पारंपरिक ढंग से श्रीगणेश हो गया। विभिन्न रामलीला कमेटियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हनुमान ध्वज का आरोहण किया। ध्वज के लहराते ही कलाकारों में रामलीला मंचन को लेकर उत्साह नजर आया। जय श्रीराम के जयघोष और ढोल-नगाड़ों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कठुआ शहर के साथ बसोहली और दिलावर में भी हनुमान ध्वज स्थापित कर शारदीय नवरात्र में होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री राम नाटक सभा की ओर से हनुमान ध्वज का विधिवत पूजन कर आरोहण किया गया। इससे पहले श्री राम नाटक सभा के सदस्यों ने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के वार्ड नंबर पांच से ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभु श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने विधि-विधान से हनुमान ध्वज का पूजन करवाया। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में श्री राम नाटक सभा के सदस्यों ने हनुमान ध्वज का आरोहण किया। सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि कठुआ में श्री राम नाटक सभा की ओर से रामलीला मंचन की परंपरा काफी पुरानी है। हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन हनुमान ध्वज का आरोहण कर रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ किया जाता है। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता संकटमोचन हनुमान से आयोजन को सफल बनाने की कामना के साथ ध्वजारोहण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट --

बसोहली में भी गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

- बसोहली के रामलीला मैदान में भी रक्षाबंधन के अवसर पर हनुमान ध्वज का आरोहण किया गया। रामलीला क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का जयघोष करते हुए हनुमान ध्वज का आरोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही शारदीय नवरात्र में होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया।
इनसेट --

बिलावर में हनुमान शीला के पास स्थापित किया ध्वज

- बिलावर में शंकर रामलीला क्लब के सदस्यों ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर हनुमान शीला के पास हनुमान ध्वज स्थापित कर रामलीला की तैयारियां शुरू कर दीं। इस दौरान बिलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित शंकर रामलीला क्लब के प्रांगण में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और संकटमोचन हनुमान का गुणगान किया गया। इसके बाद क्लब के कलाकार ध्वज लेकर बाजार से होते हुए हनुमान शीला के पास पहुंचे।


यहां भगवान की आरती और पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से हनुमान ध्वज स्थापित किया गया। क्लब सदस्यों ने बताया कि ध्वज स्थापना के साथ ही इस वर्ष होने वाली रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में कलाकारों की रिहर्सल सहित मंचन से जुड़ी अन्य तैयारियों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed