फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rally

युवा जोड़ों संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रैली का आयोजन

विज्ञापन
rally
पार्टी को युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू किए गए युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शामिल कार्यकर्ता कालीबड़ी से कॉलेज रोड, शहीदी चौक होते हुए मुखर्जी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कठुआ थाना से सटे केंद्रीय राज्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में बैठक का आयोजन भी किया गया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता युवा जोड़ो संकल्प अभियान को अपने-अपने क्षेत्र में चलाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर से लोगों को अवगत कराएं। इसके माध्यम से मिस काल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत व लोकप्रिय बनाने के लिए युवा जोड़ो संकल्प अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत राजनीति में आकर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का सपना देखने वाले युवाओं तक पहुंच कर उन्हें जोड़ने का प्रयास है। 16 फरवरी से शुरू अभियान के तहत रैली राजौरी, पुंछ, कालाकोट, सुंदरबनी, अखनूर, सांबा, विजयपुर, आरएस पुरा और कठुआ पहुंची है। पहले बिलावर फिर कठुआ में रैैली निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान जम्मू-कश्मीर में उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा जिस तरीके से प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए उत्साह और उमंग के साथ जुड़ रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। अब पार्टी के यही युवा कार्यकर्ता तहसील, ब्लॉक, मंडल पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed