फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rally in Digri Collage Bunny

Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Sat, 14 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rally in Digri Collage Bunny
बनी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी व स्टाफ।
बनी। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत जारी गतिविधियों का समापन शुक्रवार को हो गया। कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के तहत पौधरोपण, शपथ ग्रहण समारोह और रैली आदि गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन सत्र में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इसे प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल ने रवाना किया। उन्होंने पांच से 13 जून तक आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस दौरान पौधरोपण अभियान, शपथ ग्रहण समारोह और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभ्यास जारी रहे। इस रैली में शामिल 60 विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से बड़ा कार्यक्रम जल्द आयोजित करने की घोषणा की। प्रो. नसीब कुमार भगत ने पर्यावरण जागरूकता का महत्व बताया। कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. निशा देवी ने सभी कार्यक्रमों का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई अभियान चलाया और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण भी किया।
सप्ताह के दौरान नौ जून को परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पानी की टंकियों सहित अन्य स्थलों से कचरा उठाया। 10 जून को पर्यावरण जागरूकता पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी हुई। इसके माध्यम से छात्रों को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में शिक्षित कर और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कॉलेज की एनएसएस इकाई ने विश्व रक्तदान दिवस के मद्देनजर भी जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्वयंसेवकों ने कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्रा मोनिका ने भी अपने विचार रखे।

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन और पुस्तकालयाध्यक्ष निशा कुमारी के नेतृत्व में सप्ताहभर चली गतिविधियों में सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर संकाय सदस्य डॉ. सपना, डॉ. रूपाली, डॉ. मोहिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed