फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised the issues of improving the condition of roads and supply of electricity and water

Kathua News: सड़क की हालत सुधारने और बिजली-पानी की आपूर्ति के मुद्दे उठाए

Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Raised the issues of improving the condition of roads and supply of electricity and water
एसडीएम ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। कांथल गांव में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क की हालत सुधारने, बिजली एवं पानी की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुद्दे उठाए।

एसडीएम संदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि जो समस्याएं स्थानीय प्रशासन के दायरे में आती हैं उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं, जो मुद्दे जिला या उच्च स्तर से संबंधित हैं, उन्हें संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर बिजली विभाग से तिलक राज, जल जीवन मिशन से जेई मुदस्सर शेख, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर बनी, तहसीलदार बनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पूर्व सरपंच मोतीराम, कुलदीप कुमार व ओमप्रकाश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed