फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised the demand for compensation of ten thousand rupees per kanal

दस हजार रुपया प्रति कनाल मुआवजे की मांग उठाई

विज्ञापन
Raised the demand for compensation of ten thousand rupees per kanal
बिलावर। उप मंडल के किसानों ने 23 अक्तूबर वर्ष 2021 को ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश होने से खराब हुई फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द उन्हें देने की मांग की है। किसानों ने सरकार से दस हजार प्रति कनाल के हिसाब से मुआवजे की मांग की है। किसान राज सिंह, प्रीतम कुमार, ओंकार चंद और प्रदीप सिंह ने कहा के क्षेत्र के 90 प्रतिशत लोग पेशे से किसान हैं, जिन्हें फसल बर्बाद होने से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंकों से ऋण लिए हुए हैं, जिन्हें चुकाना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण मवेशियों के लिए चारा भी पूरा करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने सरकार से मांग की कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए गए ऋण माफ किए जाएं। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि हुए दो महीने से अधिक हो गए हैं और सरकार ने फसल के नुकसान का आकलन भी किया था लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों ने सरकार से दस हजार प्रति कनाल के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed