{"_id":"61b4fc51fba5fa05fe6f8c99","slug":"raised-the-demand-for-building-a-primary-health-center-kathua-news-jmu249652875","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत बनाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत बनाने की मांग उठाई
किराए के कमरे में चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हार। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
बिलावर। उपमंडल की मल्हार पंचायत के प्रतिनिधियों ने सरकार से उनके गांव में बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पक्की इमारत बनाने की मांग की है। पंचायत की सरपंच सलीमा बेगम और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व मल्हार में सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था और इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से आज तक प्राथमिक उपचार के लिए इमारत नहीं बनाई गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 20 वर्षों से गांव में स्थित एक कच्चे घर की निजी इमारत में किराए पर चल रहा है। सरपंच ने बताया कि जिला उपायुक्त कठुआ के मल्हार दौरे के दौरान भी कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पक्की इमारत बनाई जाए लेकिन आज तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सरपंच ने कहा कि पंचायत में कई करनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सरकारी इमारत बनाई जा सकती है। एक सप्ताह पूर्व बग्गन गांव में हुए जिला उपायुक्त के दौरे में भी अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया गया लेकिन सरकार की ओर से इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। सरपंच ने कहा कि इलाके की आबादी 5000 से अधिक है और सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि किराए के एक कच्चे घर में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। न ही पीएचसी के लिए कोई एंबुलेंस उपलब्ध है। वहीं, डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज करवाने के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर या जिला अस्पताल कठुआ जाना पड़ता है। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सरपंच और मल्हार पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने सरकार से प्राथमिक उपचार केंद्र मल्हार की सरकारी इमारत बनाने की मांग के साथ साथ प्राथमिक उपचार केंद्र में सही प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।