फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand to solve drinking water problem

पेयजल समस्या का समाधान करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand to solve drinking water problem
पेयजल समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे मेहताबपुर वासी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पेयजल संकट का सामना कर रहे मेहताबपुर के लोगों का शिष्टमंडल जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता विक्रम डोगरा से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या बताते हुए उसका समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे आप नेता एसके भंडारी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में गांव में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से कभी कभार ही पानी की आपूर्ति होती है। गांव के लोग जब भी ट्यूूबवेल पर तैनात कर्मचारियों के पास पानी छोड़ने के लिए कहने जाते हैं तो उन्हें कोई न कोई तकनीकी समस्या बताकर वापस लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

जबकि उसी गांव के प्रभावशाली लोगों की बस्ती में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। लोगों की समस्या सुनने के बाद कार्यकारी अभियंता ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही विभाग के कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाएंगे। इस मौके सुरैया बेगम, विजय कुमार, सतपाल, कालो देवी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed