फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain, water increase in tarnah

Kathua News: बारिश से तरनाह में बन रहा नया वैकल्पिक मार्ग बीच से टूटा

विज्ञापन
rain, water increase in tarnah
-बड़े माल वाहकों के लिए बनाया जा रहा था नया मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। शुक्रवार सुबह तेज बारिश से तरनाह नाले में नए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य बाधित हो गया। नाले में आए पानी ने इस मार्ग को बीच में से तोड़ दिया। इस मार्ग को तैयार करने का काम फिर से शुरू करने में कुछ दिन का वक्त लग सकता है। इस मार्ग को दिवाली तक तैयार किया जाना था, लेकिन अब त्योहार के बाद ही काम पूरा होगा।
बता दें कि बड़े माल वाहकों की आवाजाही के लिए नाले में नए वैकल्पिक मार्ग को तैयार किया जा रहा है, ताकि ओल्ड सांबा- कठुआ सड़क पर परिवर्तित किए यातायात को इस मार्ग से शुरू किया जा सके। पुल धंसने के बाद हल्के वाहन और यात्री बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। इस मार्ग पर बड़े मालवाहकों की आवाजाही पर रोक है। इस वजह से इन गाड़ियों को चड़वाल चौक और लौंडी मोड़ से ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर भेजा जा रहा है। इससे हाईवे पर विभिन्न जगहों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए चड़वाल व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने डीसी राकेश मिन्हास से मिलकर नाले में एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग की थी, ताकि बड़े माल वाहक सीधे नाले से होते हुए हाईवे पर जा सकें।
विज्ञापन

बुधवार को इस मार्ग को बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश से नाले में आए पानी ने इस मार्ग को बीच से तोड़ दिया। अब नाले में पानी का जलस्तर खत्म होने तक मार्ग को तैयार करने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed