फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain on mountains

पहाड़ों पर झमाझम बारिश

Fri, 17 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
अमर उजाला/कठुआ Updated Fri, 17 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
rain on mountains
बारिश से कलक्ट्रेट रोड में भरा पानी।

गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए वीरवार का दिन उस समय भारी राहत लेकर आया, जब अचानक आसमान पर छाई काली घटाओं ने झमाझम बरसना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

वीरवार को भी जिला के पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हुई। हालांकि कठुआ, हीरानगर के इलाकों में दिन के समय कुछ देर के लिए ठंडी हवा चली लेकिन उमस ने लोगों का घरों में बैठना तक मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन


उधर, बनी समेत महानपुर और बसोहली में बाद दोपहर जमकर बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक बारिश रुक-रुक कर जारी थी। बुधवार रात दस बजे के बाद जिले के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत थी। तेज हवा के साथ बारिश की फुहारों ने रातभर मौसम को खुशनुमा रखा। वहीं दिन के समय आसमान में बादल छाने से हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई। महानपुर और बनी में वीरवार बाद दोपहर तेज बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावर नगर के आसपास के क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश से न केवल मौसम खुशगवार हो गया, बल्कि स्थानीय नदी-नालों में भी बाढ़ आ गई। पहाड़ी इलाके में पर्याप्त बारिश होने से वहां के किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारी शुरू कर दी है। मैदानी इलाके के किसान पर्याप्त बारिश नहीं होने से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

बिलावर के किसान मंसाराम, प्रीतम चंद, कृपाल सिंह, दुनीचंद, पुन्नूराम आदि ने बताया कि इस समय धान की रोपाई के लिए बारिश की काफी जरूरत है। अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाके में रोज बारिश हो रही है, मगर उसका लाभ मैदानी इलाके के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां नहर से सिंचाई की व्यवस्था है वहां के किसान धान की रोपाई का काम निपटा चुके हैं। मगर बारिश के पानी पर निर्भर किसान अभी भी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed