फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain news

Kathua News: भारी बारिश से बनी बसोहली मार्ग सूखा नाले के पास ठप, वाहन फंसे

विज्ञापन
rain news
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कई संपर्क सड़कें भी बाधित हैं।
विज्ञापन

बनी सब डिवीजन का संपर्क जिला मुख्यालय से लगभग चार घंटे तक कटा रहा। ऐसे में मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग तो पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। उधर, बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर रहे तो मैदानी इलाकों में दरिया में भी भारी पानी रहा। उज्ज दरिया में 95 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया और बाढ़ जैसी स्थिति रही। इसके अलावा तरनाह, सहार और मग्गर खड्ड भी उफान पर रहे।

वीरवार तड़के जिले के पहाड़ी इलाकों में अचानक भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। मूसलाधार बारिश ने लखनपुर पुल डोडा नेशनल हाईवे को बनी बसोहली के सूखा नाला में ठप कर दिया। बरसात में इस नाले में लगातार मलबा आने से यातायात प्रभावित होता है। वीरवार को भी बनी से बसोहली के लिए निकलने वाले वाहन लगभग चार घंटे तक फंसे रहे। सुबह नौ बजे के लगभग मलबा हटाकर यातायात को बहाल किया गया। इस दौराना दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं लोग पैदल ही सूखा नाले को पार कर अपने गंतव्यों की ओर ओर बढ़े। उधर, बिलावर के कई इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई सड़क संपर्क बाधित रहे। बिलावर मछेडी मार्ग पर भी बारिश के बीच एक पेड़ सड़क के बीचोंबीच आ गिरा, जिसे हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ। एडीसी बिलावर विनय खोसला ने बताया कि क्षेत्र में जान माल के नुकसान की किसी भी तरह की अब तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed