फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain news

Kathua News: बारिश से हाईवे जलमग्न, स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड रही प्रभावित

विज्ञापन
rain news
कठुआ। जिले में बीती रात से शुरू हुई बारिश के दौरान जहां पहाड़ी क्षेत्र में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं शहर में करीब छह घंटे 88.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हाईवे पर हुआ जलभराव वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन

बीती शनिवार की मध्यरात्रि के बाद शुरू हुई तेज बारिश पूरी रात जारी रही। शहर में मूसलाधार बारिश होने से कई जगह पर जलभराव ही गया, वहीं बारिश के कारण शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड भी प्रभावित रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बारिश का क्रम थम गया है लेकिन इस दौरान कई स्थानों बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। इसे ठीक करने के लिए दिन भर बिजली विभाग के कर्मचारी मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन


बारिश के चलते रविवार को प्रभावित रही रिहर्सल परेड के बारे में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रिहर्सल में आने वाले प्रतिभागियों की संख्या भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। वहीं परेड ट्रैक में भी बारिश के दौरान जलभराव हो गया। ऐसे में अगर वहां परेड का अभ्यास किया जाता तो कई दिनों तक वह उपयोग के लायक नहीं हो पाता। लिहाजा रविवार को होने वाली परेड को सीमित रखा गया था। इसके साथ-साथ सोमवार को होने वाली रिहर्सल को सुनिश्चित बनाने के लिए अतिरिक्त रिहर्सल ट्रैक बना लिया गया है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में भी बारिश इसी तरह जारी रही तो भी रिहर्सल पर इसका कोई प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed