{"_id":"685c4f605dfaa1db0b00112e","slug":"rain-in-the-mountains-rain-drains-overflowing-landslides-affect-traffic-in-many-places-kathua-news-c-201-1-knt1008-121375-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहाड़ों पर बारिश, बरसाती नाले उफान पर, पस्सियां खिसकने से कई जगह यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहाड़ों पर बारिश, बरसाती नाले उफान पर, पस्सियां खिसकने से कई जगह यातायात प्रभावित
Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
मलबा आने से प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही। संवाद
- फोटो : kathua
बनी-बसोहली मार्ग पर सूखा नाला में आया मलबा,
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश की झड़ी के बीच यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। बुधवार सुबह बसोहली, शीतलनगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। ऐसे में जहां बनी-बसोहली मार्ग पर सूखा नाला में मलबा आ गया। वहीं, सियालग को जोड़ने वाले मार्ग पर बरसाती नालों के साथ मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है।
बनी और कठुआ से आने जाने वाले वाहनों को सूखा नाला के पास मलबा हटने तक इंतजार करना पड़ा। बनी-बसोहली के बीच कुछ अन्य जगहों पर भी पस्सियां गिरीं, जिन्हें मशीनों की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया। उधर, सियालग के लोगों को सड़क मार्ग प्रभावित होने से पैदल सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा। बारिश ने इलाके में हालांकि गर्मी से राहत दिलाई है। कई इलाकों में धुंध ने पहाड़ी चोटियों को घेरना शुरू कर दिया है।