फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rafia Begum won the 200 meter long race

Kathua News: 200 मीटर लंबी दौड़ में राफिया बेगम ने मारी बाजी

Sun, 27 Apr 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rafia Begum won the 200 meter long race
अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेता प्रतिभागी। स्रोत : विज्ञ​प्ति - फोटो : kathua
शिक्षा जोन बिलावर और शिक्षा जोन मल्हार में इंटर जोन लेवल खेल प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

बिलावर के नाज खेल मैदान में करवाए गए एथलेटिक्स मुकाबले
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शिक्षा जोन बिलावर और शिक्षा जोन मल्हार में इंटर जोन लेवल खेल प्रतियोगिता जारी है। बिलावर के नाज खेल मैदान में शनिवार को एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए।
इसमें बिलावर शिक्षा जोन के 20 स्कूलों की 133 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गर्ल्स अंडर-14 सौ मीटर लंबी दौड़ में मिडिल स्कूल डमबरा की कृतिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, गार्डन ऑफ चिल्ड्रन देवल की मानवी भगत दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर लंबी दौड़ में हाई स्कूल सुकराला देवी की राफिया बेगम ने पहला और मिडिल स्कूल बैरल की रुहाना तवस्वूम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-14 की 400 मीटर लंबी दौड़ में गार्डन ऑफ चिल्ड्रन देवल की रिंपी देवी पहले और हाई स्कूल बाथरी की काजल देवी दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर लंबी दौड़ में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल किशनपुर बिलावर की मानवी देवी ने पहला और हाई स्कूल धरलता की तानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लंबी कूद में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डामबरा की कहारीका शर्मा पहले स्थान और गवर्नमेंट हाई स्कूल धरालता की भूमिका देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 गर्ल्स की ऊंची कूद में गवर्नमेंट हाई स्कूल धरलता की तानिया देवी ने पहला और हाई स्कूल बिलावर की नीशू ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कियों की 100 मीटर लंबी दौड़ में गवर्नमेंट हाई स्कूल बिलावर की अंशिका राजपूत, 200 मीटर लंबी दौड़ में हाई स्कूल देवल की निशा देवी, 400 मीटर लंबी दौड़ में हाई स्कूल धरलता की अंशु देवी और 800 मीटर लंबी दौड़ में गवर्नमेंट हाई स्कूल बनहोड की पूजा देवी पहले स्थान पर रही। अंडर-17 लंबी कूद में गार्डन ऑफ चिल्ड्रन की खिलाड़ी माही शर्मा और ऊंची कूद में गवर्नमेंट हाई स्कूल सुकराला की बेबी ने पहला स्थान हासिल किया। उधर, मल्हार जोन में इंटर स्कूल जोन लेवल खेल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 के एथलेटिक्स मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल मल्हार और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed