{"_id":"5793b37e4f1c1b6106c4b7e0","slug":"protests-at-district-heas-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बंद करने के विरोध में भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बंद करने के विरोध में भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
गांव सकता चक में पानी निकासी वाले नाले को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा जिला प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने जिला सचिवालय में आकर नारेबाजी करते हुए कहा कि गांव का ही एक व्यक्ति बार-बार नाला बंद करता है। प्रशासन ने आज तक इसका कोई हल नहीं निकाला है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें मजबूरन उग्र रुख अपनना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में शामिल बसपा नेता सोमराज मजोत्रा ने बताया कि गांव में हजारों की आबादी है। पूरे गांव का पानी गांव के पक्के नाले से बाहर जाता है, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बार-बार नाले में कभी मिट्टी डालकर तो कभी पत्थर डालकर नाला बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
इसके कारण नाले का पानी गलियों में भर जाता है। गलियां तालाब में तबदील हो जाती हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल कृष्ण चंद, बिशंबर दास, प्रशोत्तम दास ने कहा कि उस व्यक्ति के साथ ग्रामीणों ने कई बार बात की है, लेकिन उसने कभी भी लोगों की बात नहीं मानी। उल्टा लोगाें के साथ ही अभद्र व्यवहार करता है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि इसके बाद स्थानीय प्रशासन से भी शिकायत की और प्रशासन ने नाले को खुलवाया था, लेकिन अब फिर से नाला बंद कर दिया गया है। लोगों ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर नाला नहीं खुलवाया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।