{"_id":"56e9b77e4f1c1b6d5b8b4df8","slug":"protest-of-phe-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बढ़ी पीएचई वर्कर्स की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बढ़ी पीएचई वर्कर्स की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मार्च से जारी पीएचई के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। तीसरे दिन रोष प्रदर्शन करते हुए आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्करों, नीड बेस और कैजुअल लेबर ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले रोष प्रकट करते हुए जिलाभर में काम कर रहे 1100 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके साथ ही प्रांतीय कमेटी के निर्देश पर कठुआ में भी पीएचई कर्मियों ने हड़ताल को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को पीएचई कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार नियमित किए जाने और लंबित पड़ा महीनों का मेहनताना जारी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो पिछली सरकारों ने उनकी सुनी और न ही राज्यपाल शासन में उनकी समस्या का कोई समाधान मिल पा रहा है।
विज्ञापन
राम गोपाल की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि तीस महीने से उन्हें वेतन जारी नहीं किया गया है। घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है साथ ही उधारी भी बंद हो गई है। रोजाना छह घंटे से अधिक विभाग को सेवाएं देने के बाद भी परिवार का पेट पालना तक मुश्किल हो गया है।
राजेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन पिछले कई साल से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। दैनिक वेतन भोगियाें, आईटीआई ट्रेंड वर्करों, सीपी वर्करों, भूमि मामले वाले कर्मचारियों को नियमित भी नहीं किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर 1994 से आज तक विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल मनोहर लाल, दीपक, बलवंत कुमार, रविंद्र सिंह, प्रेम स्वरूप आदि ने कहा कि जब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा काम ठप रखेंगे।