फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest news

Kathua News: खनन विभाग के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
कठुआ। कंडी क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को डीसी कार्यालय के समक्ष खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से जिन ठेकेदारों को खनन की इजाजत दी गई है, वे सरकारी जमीनों पर भी खनन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कंडी क्षेत्र के गांव रकेह, कनियाड़ा, पटैनी, सोहला, दिलवां और मेहताबपुर सहित 15 गांव के लोग बबलू सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जसरोटिया ने कहा कि माइनिंग ठेकेदारों की ओर से लगातार मनमानी की जा रही है। खनन संपदा की लूट कर रोजाना करीब 400 डंपर निकाले जाते हैं। उन्होंने माइनिंग विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को दी गई परमिशन की जांच की जानी चाहिए। बबलू सिंह जसरोटिया ने कहा कि पांच से 10 फीट की परमिशन लेकर ठेकेदार की ओर से सैकड़ों फीट खुदाई कर खनन संपदा की लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंजली से मग्गर खड्ड तक के बनाए रास्ते पर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए लिखित आदेश जारी किए जाएं। डंपर सहित अन्य बड़े वाहन मुख्य सड़क से न गुजारे जाएं। इससे हादसों में इजाफा हो रहा है। लोगों ने कहा कि वाहनों की आवाजाही से हादसों का डर सताता है। इसके अलावा दिन रात चलने वाले बड़े वाहनों से उड़ने वाली धूल मिट्टी से भी लोग परेशान हैं। वहीं, धूल मिट्टी से गांवों की हरियाली खत्म होती जा रही है। बलविंदर सिंह ने कहा कि जिला उपायुक्त खुद उक्त जमीन का दौरा कर देखें कि उक्त गांवों का क्या हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed