{"_id":"66a6d851d2651fbd5200ffc4","slug":"protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-111734-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
कठुआ। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान नगरी कस्बे के लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। रविवार को नगरी के बत्ती मोड़ में विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल कश्मीर सिंह ने कहा कि एक तरफ विभाग हर महीने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी करता जा रहा है। दूसरी तरफ बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। वहीं, गरीब दास ने कहा कि बिजली के लगातार बढ़ रहे बिलों से लोग तंग आ चुके हैं। जैसे तैसे लोग बिजली के बिलों का भुगतान कर रहे हैं लेकिन विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं कर रहा है। इसके कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता सुदेश कुमार भंडारी ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली के कारण सिर्फ गरीब तबका पिस रहा है। मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करने वाले परिवार को हजारों का बिल भेजा जा रहा है। इन लोगों के घरों में बिजली के उपकरण के नाम पर पंखा और बल्ब के सिवा कुछ नहीं है। उन्हें भी भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि हजारों का बिल वसूलने वाला विभाग अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में फिसड्डी साबित हुआ है। भंडारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई व्यवस्था में सुधार करे। अन्यथा वह लोगों के साथ विभाग के खिलाफ कड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पुरुषोत्तम लाल, सुभाष सैनी, काला सैनी, उत्तम सैनी, लव सिंह, प्रीतम सैनी आदि भी मौजूद रहे।