{"_id":"62d8587fbf105662b91f3dc9","slug":"protest-kathua-news-jmu264350298","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर जग्गो में देसी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर जग्गो में देसी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगरी क्षेत्र के गांव मीरपुर जग्गो में देसी शराब के अवैध कारोबार से तंग स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में शामिल ज्योति देवी ने कहा कि गांव के रिहायशी इलाकों बेखौफ चलने वाले कारोबार से जहां लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं इस अवैध कारोबार से बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस अगर कभी किसी आरोपी को पकड़ती भी है, तो उस पर न जाने कौन सी धाराएं लगाई जाती हैं कि आरोपी तीसरे दिन ही बाहर आ जाता है। इस पर भी सवाल खड़े होते हैं। आरोपी फिर से उसी कारोबार में शामिल हो जाता है। इसका कड़ा संज्ञान लिया जाना चाहिए।
आप नेता एसके भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार के इस दौर में जम्मू-कश्मीर को पहले ही शराब की नगरी बना दिया गया है। वहीं शराब के अवैध कारोबार भी चरम पर है। सरकार लोगों को रोजगार दे नहीं पा रही है। वहीं उन्हें नशा के दलदल में फंसाकर और बर्बाद करने पर उतारू है। गांव-गांव में शराब के खुल रहे ठेके युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं गांवों में शराब के अवैध कारोबार आग में घी का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सारा मामला पुलिस के संज्ञान में होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, तो पूरे गांव के लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे। प्रदर्शन में नागर मल, विचित्र राम, मनोहर लाल, विशंभर दास, बिट्टो देवी, कांता देवी, सुदेश कुमारी, किरण देवी आदि शामिल रहे।