फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

अस्थायी कर्मियों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
protest
कठुआ। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 29 वें दिन भी जारी रही। बुधवार को कठुआ कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे गगनदीप सिंह ने कहा कि गत माह की 22 तारीख से हड़ताल शुरू है। एक महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी दो-दो दिनों के लिए ही हड़ताल को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में वह संघर्ष के अपने शांतिपूर्वक रास्ते को छोड़ कर पानी की आपूर्ति बंद करने के लिए मजबूर होंगे। अभी तक अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल सरकार हल्के में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सबूत अब तक उनके केंद्रीय नेतृत्व के साथ सरकार की बातचीत से पता चल रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हड़ताल पर बैठे उनके साथियों की मांग पर जल्द गौर करे। अन्यथा संघर्ष उग्र हो सकता है।

प्रदर्शन में अमित बाली, जयदेव कुमार, नरेश कुमार, शशि शर्मा, रितु शर्मा, मोहन लाल शर्मा, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed